पंजाब यूनिवर्सिटी की 26 अप्रैल को होने जा रही सिंडीकेट बैठक में आगामी सत्र में फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर फैसला होने की उम्मीद है। इस मामले को सिंडीकेट एजेंडे में शामिल किया गया है। पीयू कुलपति की ओर से फीस को लेकर कमेटी गठित करने पर भी फैसला हो सकता है।
गौरतलब है कि 7 फरवरी 2014 को 21 सदस्य कमेटी ने पीयू के विभिन्न रेगुलर कोर्स में 10 से 20 और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 10 फीसदी इजाफे का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन पीयू छात्र संगठनों के कड़े विरोध के बाद पीयू को कमेटी के फैसले को वापस लेने पड़ा था। सिंडीकेट बैठक में एकेडमिक कैलेंडर पर भी मुहर लगेगी।
सिंडीकेट बैठक में पीएचडी गाइड बनने के लिए जरूरी योग्यता पर भी फैसला लिया जाएगा। पीयू सिंडीकेट में पूटा द्वारा शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 65 किए जाने के प्रस्ताव भर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इस मामले में पीयू प्रशासन को फैसला लेना है।
कम्यूनिटी कालेज की तैयारियों पर सिंडीकेट में प्रस्ताव
यूजीसी द्वारा जीसी-11 में 2014-15 सत्र से पहला कम्यूनिटी कालेज शुरू करने के प्रस्ताव पर पीयू सिंडीकेट की आगामी बैठक में चर्चा होगी। सिंडीकेट बैठक में कम्यूनिटी कालेज के लिए जरूरी इंफ्रॉस्ट्रक्चर, सिलेबस डिजाइन,फीस सहित अन्य कई मुददों पर चर्चा होगी। अमर उजाला ने कम्यूनिटी कालेज को लेकर अभी अधूरी तैयारियों को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बाद अब मामले पर जल्द कार्रवाई के लिए आगामी सिंडीकेट में प्रस्ताव को लाया जा रहा है।
कम्यूनिटी कालेज के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीवोक ) प्र्रोग्राम की डिग्री दी जाएगी। कम्यूनिटी कालेज मामले पर डीसीडीसी प्रो.नवल किशोर की अध्यक्षता में 9 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है।
ये प्रस्ताव भी आएंगे सिंडीकेट में
पीयू एफिलिएटेड कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति योग्यता में फेरबदल
-रेयात एंड बाहरा कालेज में 2014-15 सत्र के लिए बीए-बीकॉम एलएलबी (5 वर्षीय) कोर्स को 60 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी का प्रस्ताव
-सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल सेक्टर-26 में शिक्षकों की इंटरनल प्रमोशन।
-जीसीजी-42 कालेज में एडवांस डिप्लोमा कोर्स इन इन्यटरप्नयोरशिप को 2014-15 सत्र की एफिलिएशन।
-पीयू के डिपार्टमेंट कम सेंटर फॉर वुमन स्टडीज एंड डेवलेपमेंट में एमए कोर्स में सीटें 17 से 30 बढ़ाने का प्रस्ताव।
-पीयू में चीफ सिक्योरटी अफसर पद पर नियुक्ति नियमों में बदलाव का प्रस्ताव।
-पीयू डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन की जगह अब डायरेक्टर स्पोर्ट्स पद करने और इसे नॉन टीचिंग पोस्ट करने का प्रस्ताव।
-लॉ विभाग के प्रोफेसर और राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला के कुलपति प्रो. पीएस जसवाल को लीव का मामला।
-पीयू में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर पॉलिसी बनाने का प्रस्ताव।
-पीयू में नॉन टीचिंग फैकल्टी नियुक्ति की एडवरटाइडमेंट अवधि को मई 2014 तक बढ़ाने का प्रस्ताव।
-पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फ्रेंच एंड फ्रेंकोफोन स्टडीज का नाम बदलने का प्रस्ताव।
-पीयू शूटिंग रेंज की मेंबरशिप शुरू करने का प्रस्ताव सिंडीकेट में पास होगा।
-टीचर्स फ्लैट में पार्किंट बनाने के लिए 29 लाख 32 हजार बजट को मंजूरी।
-पीएचडी थीसेज जमा करने के बाद दूसरे कोर्स में दाखिले को मंजूरी का प्रस्ताव।
-पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के पहले पेपर में पास प्रतिशित 55 फीसदी रखने का प्रस्ताव।
-पीयू में बने मकानों का हाउस रेंट और लाइसेंस फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी।
-पीयू कुलपति की पत्नी प्रो.मीरा ग्रोवर की पे फिक्स करने का मामला।
- पीयू एग्जामिनर, क्लीनर, इलेक्टिशियन और चौकीदार का लोकल वाहन भत्ते में इजाफा को मंजूरी।