फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्प डेस्क सेंटर करेंगे छात्रों की मुश्किलों का समाधान

Sat, 14 Jun 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीयू की यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग की कवायद तेज हो गई है। इस बार भी काउंसलिंग और छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हेल्प डेस्क सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


25 जून से संभावित काउंसलिंग के लिए विवि ने हेल्प डेस्ट सेंटरों के लिए कॉलेजों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगा है। हेल्प डेस्क सेंटरों के लिए विवि ने मानकों का निर्धारण किया है।

विवि ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10 से 12 लोगों की टीमों का ब्यौरा, डिजिटल सिग्नेचर के लिए संबंधित व्यक्ति की जानकारी 20 जून तक भेजने, आठ काउंटरों पर कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, 10 एमबीपीएस स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन, 20 सिस्टम के साथ कंप्यूटर लैब, पावर बैकअप की सुविधा के साथ पीने के पानी सहित मूलभूत सुविधाएं होना भी जरूरी है।
विज्ञापन


यूपीटीयू ने यूपीएसईई काउंसलिंग के लिए एक सर्च इंजन भी बनाया है। इस सर्च इंजन के जरिए छात्र रैंक के आधार पर विवि से संबद्ध कॉलेज और ब्रांच की स्थिति की आंकलन कर सकेंगे। साथ ही पिछले साल की रैंकिंग का ब्यौरा भी हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें