फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा

Mon, 22 Sep 2014 11:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों के सत्र 2012-13 के 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को आखिरकार राहत मिल गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विवि ने मुख्य परीक्षा देने से वंचित रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


विवि के निर्देशानुसार ऐसे सभी छात्र सत्र 2013-14 की प्रस्तावित बीएड मुख्य परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा में बैठने के आदेश देने के बाद विवि ने कॉलेजों से ऐसे छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सहित बाकी ब्योरा पूर्ण कराकर जल्द से जल्द भेजने को कहा है।

विवि ने सत्र 2012-13 में जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी से कम थी, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं करने के साथ मुख्य परीक्षाओं में बैठने नहीं दिया था। विवि के फैसले के खिलाफ सैकड़ों छात्र हाईकोर्ट चले गए थे।
विज्ञापन


विगत दिनों हाईकोर्ट ने छात्रों के पक्ष में निर्णय देते हुए उन्हें मुख्य परीक्षाओं में बैठने की अनुमति प्रदान की थी। विवि ने जिन छात्रों की सत्र 2013-14 में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें अभी परीक्षाओं में बैठने की स्वीकृति प्रदान नहीं की है।
अक्तूबर में शुरू हो सकती हैं मुख्य परीक्षाएं
विवि से संबद्ध बीएड सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षाएं अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है। बीएड में सीधे एडमिशन लेने वालों के विवि द्वारा परीक्षा फार्म जारी नहीं करने के फैसले के खिलाफ छात्र-छात्राएं हाईकोर्ट चले गए थे। जिसके बाद अगस्त में शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। अब मामले का जल्द हल निकलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें