फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में परचम फहराएंगे सीएमएस के छात्र

Tue, 26 Nov 2013 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मॉंटेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैंपस) का 15 सदस्यीय दल अंतरराष्ट्रीय गणित व विज्ञान ओलम्पियाड (आई.एम.एस.ओ.-2013) में प्रतिभाग के लिए फिलीपींस रवाना हो गया।
विज्ञापन


जिसमें 12 छात्र एवं तीन शिक्षक शामिल हैं। प्रतियोगिता मैथमेटिक्स ट्रेनर्स गिल्ड, फिलीपिंस के तत्वावधान में फिलीपिंस के कैविटे राज्य के अल्फांसो शहर में 25 से 29 नवंबर तक होगी।

ओलम्पियाड में प्रतिभाग के लिए 17 देशों के लगभग 450 बाल गणितज्ञ व प्रख्यात गणित विशेषज्ञ फिलीपींस पहुंच रहे हैं।

फिलीपींस रवाना होने वाले सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैंपस के छात्रों में जपसिफत सिंह, मनीषा सिंह, नाव्या यादव, आर्यन सिंह, सलोनी सिंह, आर्यन वर्मा, दीक्षा जायसवाल, स्रजीत अग्रवाल, मुस्कान मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, कार्तिकेय एवं अमन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें