फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: स्टूडेंट्स ने घेरा लेक्चरर को और करने लगे छेड़खानी

Sun, 29 Sep 2013 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) कैंपस में दो लेक्चरर को दस छात्रों के झुंड ने घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गई और असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. मनीष वर्मा ने आनन-फानन में ब्वॉयज हॉस्टल में छापामार कर अभियान चलाया। हालांकि अभी कोई पकड़ में नहीं आया है।

अगर इस मामले में बीबीएयू कैंपस के छात्र ही दोषी पाए गए तो उन्हें परिसर से निष्कासित कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो दोनों लेक्चरर ने एक छात्र को पहचान लिया है। आगे शिनाख्त परेड होने पर वह पकड़ में आ सकता है।
विज्ञापन

बीबीएयू की दो लेक्चरर शाम करीब सात बजे स्कूल ऑफ अंबेडकर स्टडीज के सामने से गुजर रहीं थीं। इसी बीच अचानक दस युवकों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया और अभद्रता शुरू कर दी।

दोनों लेक्चरर ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर कैंपस में तैनात गार्ड वहां पहुंचे तो उपद्रवी तत्वों ने उन्हें भी धमका कर भगा दिया। जैसे-तैसे वहां से निकलीं लेक्चरर ने घटना की जानकारी विवि प्रशासन को दी।

कैंपस में इस घटना की सूचना से हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ब्वॉयज हॉस्टल में छापामार कर अभियान चलाया गया। हॉस्टल में छात्रों की शिनाख्त भी शुरू हुई, लेकिन देर रात तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय के मुताबिक अगर घटना में विश्वविद्यालय का कोई छात्र दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि अभी दोनों लेक्चरर ने सिर्फ मौखिक शिकायत की है आगे लिखित शिकायत होने पर पुलिस की मदद लेकर दोषियों को पकड़ा जाएगा। उधर, घटना के बाद से दोनों लेक्चरर सदमे में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें