आपने अदभुत कारनामे करने वाले बहुत से लोगों को देखा होगा लेकिन इस शख्स की खासियत सुनकर आपके हाथ कांप उठेंगे।
इंफॉर्मेश्ान नाइजीरिया की खबर के अनुसार, 50 साल के कान को लोग अब अदभुत हाथ वाला आदमी कहकर बुलाते हैं। चियांग माई स्थित एक दुकान में काम करने वाले कान की खासियत ये है कि वो 480 डिग्री खौलते तेल में हाथ डालकर चिकन पकाता है।
नहाने के बहाने करने लगा अश्लील हरकत
दिलचस्प बात ये है कि ऐसा करने में उनके हाथ नहीं जलते। अपनी इसी खूबी की वजह से दुनियाभर में लोग उन्हें 'फ्राइड चिकेन आयरन हैंड्स मैन' के नाम से जानते हैं।
उनकी दुकान पर लोग चिकन खाने के अलावा उनके इस करतब देखने भी आते हैं। कान पिछले सात सालों से ऐसा चिकन पका रहे हैं।
अपने इस अनोखे गुण का पता उन्हें तब चला जब एक बार खौलता तेल उनके ऊपर छिटक गया लेकिन बावजूद जलने के उनके शरीर पर एक फफोला तक नहीं पड़ा।
आखिर इंटरनेट पर क्यों डाल दी अश्लील फोटो
उस दिन के बाद से कान नंगे हाथों से ही चिकन पकाने लगा।