आईटीआई मंडी में बुधवार को हुए कैंपस इंटरव्यू में 100 युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली। कंपनी ने आठ महिला आईटीआई होल्डरों को भी नौकरी दी है। शनिवार को आईटीआई परिसर में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर से 500 युवा इंटरव्यू के लिए पहुंचे। लेकिन, महज 100 युवा ही कंपनी के मापदंडों पर खरा उतर पाए।
विभिन्न चरणों में हुई परीक्षा में सैकड़ों युवा कंपनी के मापदंडों पर खरा नहीं उतर पाए। चयनित युवा दो चरणों दो व नौ मार्च को हरियाणा के रेवाड़ी में विशन मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी ज्वाइन करेंगे। चयनित युवाओं को कंपनी एक लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज दे रही है।
नौकरी के दौरान कंपनी मुफ्त परिवहन व भोजन की सुविधा भी चयनित युवाओं को प्रदान करेगी। कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट अभिषेक ने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2017 तक 3200 आईटीआई होल्डर्स को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। स्क्रीनिंग टेस्ट में 500 युवाओं ने भाग लिया।
स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 युवा बाहर हो गए। कंपनी ने 400 युवाओं को लिखित परीक्षा देने का मौका दिया। इसमें से महज 250 युवा ही लिखित परीक्षा को पास कर सके। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू में 250 युवाओं ने नौकरी के लिए भाग्य आजमाया।
इसमें से 100 युवा कंपनी के मापदंडों पर खरा उतर पाए। भविष्य में कंपनी कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इस अवसर एचआर सीनियर मैनेजर आरपी पांडव, गजेंद्र, एचआर रिचा जसवाल, ज्योति उपस्थित रहे।
100 युवाओं ने विभिन्न चरणों में हुई परीक्षा को पास किया है। चयनित युवा दो चरणों में दो व नौ मार्च को हरियाणा के रेवाड़ी में कंपनी में ज्वाइन करेंगे। -देवेंद्र प्राचार्य आटीआई मंडी एवं उपनिदेशक तकनीकी शिक्षा