श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान नो ड्यूज साइन करने से मना कर देने पर छात्राओं ने हंगामा कर दिया।
छात्राओं ने बताया कि टीचर्स ने किसी को लाइब्रेरी का फाइन ड्यू बताया तो किसी को कम अनुपस्थिति होने पर फाइन भरने के लिए कहा गया।
छात्राओं ने अभिभावकों को कॉलेज के अंदर बुलाना चाहा तो कॉलेज प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर छात्राओं ने हंगामा कर दिया।
छात्राओं ने कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले वे पूरा दिन कभी संबंधित टीचर तो कभी अन्य विभाग के चक्कर लगाती रहीं।
इस बाबत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कमला बिष्ट से पूछने पर उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने से पहले कॉलेज के ड्यूज क्लियर कराना आम प्रक्रिया है, जिसके भी ड्यू क्लियर होते हैं उसे तुरंत नो ड्यूज दे दिया जाता है।
उन्होंने हंगामे से इन्कार किया। डॉ. कमला ने बताया कि जिनके ड्यूज क्लियर हैं उनसे परीक्षा फॉर्म भराए जा रहे हैं।