फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अब ऑनलाइन भी पढ़ पाएंगे किताबें

Fri, 09 May 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किताबें ऑन लाइन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बोर्ड के समूह क्षेत्रीय दफ्तरों में किताबे सही रेट पर मिलेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को को पीएसईबी के सचिव गुरिंदर पाल सिंह बाठ ने दी। वहीं, बोर्ड ने अकादमिक साल-2011-12 से साइंस ग्रुप (फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी व गणित) विषयों की किताबों में एनसीईआरटी की तरफ से तैयार किए गए पाठ्यक्रम को लागू किया गया है।

बोर्ड ने इन विषयों से संबंधित किताबें पहले प्राइवेट प्रकाशकों को रिकमेंड की थी। वहीं, अकादमिक सेशन 2014-15 से 11वीं श्रेणी व अकादमिक सेशन 2015-16 से 12वीं श्रेणी की साइंस ग्रुप की पाठ्य पुस्तकें बोर्ड की तरफ से एनसीईआरटी से अडॉप्ट करके तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने तय किया है कि 11वीं कक्षा की पाठ्य पुस्तकें पीएसईबी बोर्ड के समूह जिला क्षेत्रीय दफ्तरों में सही रेटों पर उपलब्ध रहेगी। वहीं, बोर्ड ने साल 2014-15 के लिए 11वीं और 12वीं श्रेणी के कॉमर्स व आर्ट्स ग्रुप के विषयों की प्राइवेट प्रकाशकों को पुस्तकें रिकमेंड की है।

उसकी सूची भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट पर 11वीं कक्षा से संबंधित विषयों की किताबें बोर्ड की वेबसाइट से पढ़ी जा सकती है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर किताबे देखने के लिए पहले विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें