पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। जिन्होंने बोर्ड द्वारा सितंबर -2013 में दिए गए स्पेशल मौके के तहत दसवीं की परीक्षा पास की थी। साथ ही स्कूलों में उन्होंने अपनी 11वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है।
ऐसे विद्यार्थी अब स्कूलों में 12वीं कक्षा में दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंधी तुरंत प्रभाव से स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि अगर कोई स्कूलों नियमों के विपरीत कार्रवाई करता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पीएसईबी ने पहले बोर्ड कक्षाओं के लिए सेमेस्टर सिस्टम लागू किया हुआ था। लेकिन सेमेस्टर सिस्टम के तहत कई विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए थे।
कई मामले बोर्ड पहुंचने पर अधिकारियों ने मीटिंग कर सर्वसम्मति से विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए मौका दिया था। ऐसे में कई विद्यार्थी सितंबर 2013 में परीक्षा पास कर गए थे।
वहीं, स्कू ल स्तर पर उन्होंने अपनी 11वीं कक्षा की पढ़ाई भी पूरी कर ली है। ऐसे विद्यार्थी अब रैगुलर दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड के सचिव गुरिंदर पाल सिंह बाठ ने इसकी पुष्टि की।