फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: ऑनलाइन फॉर्म में भरनी होगी च्वॉइस भी

Thu, 15 May 2014 03:01 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार स्टूडेंट्स को ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस बार फॉर्म भरते समय ही सब्जेक्ट च्वॉइस भी स्टूडेंट्स भर सकेंगे।
विज्ञापन


ये व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि मेरिट सूची जारी होने पर स्टूडेंट्स को बीते साल की तरह सब्जेक्ट च्वॉइस भरने के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

इसका दूसरा फायदा यह भी होगा कि लविवि की प्रवेश प्रक्रिया में समय भी कम लगेगा।

इस बार स्नातक कक्षाओं का शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो रहा है। अब तक शैक्षिक सत्र 16 जुलाई से शुरू होता था। सत्र पटरी पर लाने के लिए विवि प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक (स्नातक) प्रो. प्रवीन नागर ने बताया कि इस बार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में स्टूडेंट्स से बीए, बीएससी व अन्य कोर्स में सब्जेक्ट चॉइस पूछी जाएगी।
विज्ञापन


दाखिले मेरिट के अनुसार हो रहे हैं ऐसे में स्टूडेंट अपने इंटरमीडिएट के अंकों के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म पर अपनी सब्जेक्ट चॉइस क्रमानुसार भरेंगे।

इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स को प्रवेश की मेरिट सूची में कोर्स में दाखिले के साथ-साथ सब्जेक्ट भी एलॉट कर दिए जाएंगे।

बीते साल लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रवेश की मेरिट सूची जारी होने के बाद स्टूडेंट्स से सब्जेक्ट च्वॉइस मांगी थी और उसके बाद उसे सीट आवंटित की गई थी।

ओवरऑल मेरिट जारी होने के बाद स्टूडेंट को सब्जेक्ट चॉइस भरने के लिए दोबारा यह कसरत करनी पड़ती थी।

इस बार पहले ही यह सब्जेक्ट च्वॉइस भरवा ली जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इस बार स्टूडेंट्स को 48 घंटे इंतजार नहीं करना होगा।

उसे इस बार यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के साथ ही वेबसाइट www.lkouniv.ac.in स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लिंक भी मिलेगा।

इस पर पहले वह ऑनलाइन क्रेडिट व डेबिट कार्ड से या फिर बैंक चालान के माध्यम से फीस जमा करके। इसके तत्काल बाद उसे एक जनरल नंबर मिल जाएगा।

इस जनरल नंबर और अपनी जन्मतिथि को भरकर स्टूडेंट ऑनलाइन फॉर्म भरेगा।

इस प्रक्रिया में पूरे 24 घंटे का समय बचेगा। एनआईसी के अधिकारियों से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बात करके इस व्यवस्था को पुख्ता ढंग से लागू करने पर मुहर लगा दी है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म को 20 मई तक जारी करने की तैयारी है। अभी तक इसे 15 या 17 मई तक जारी करने पर विचार किया जा रह था।

अभी इंटरमीडिएट के किसी भी बोर्ड के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं और एलयू में दाखिले मेरिट के आधार पर ही होते हैं।

ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन 20 मई या उसके एक-दो दिन बाद तक फॉर्म जारी कर सकता है। प्रवेश प्रक्रिया के समय को रिड्यूस करने के पीछे सत्र को पटरी पर लाना मुख्य कारण है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन इस बार अपना स्नातक का शैक्षिक सत्र 16 जुलाई की बजाय एक जुलाई से शुरू करेगा।

इसके अलावा पीजी कोर्सेस का शैक्षिक सत्र 16 जुलाई से शुरू होगा और पीएचडी का शैक्षिक सत्र एक अगस्त से शुरू होगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र को पटरी पर रखने के लिए इस बार स्नातक, परास्नातक व पीएचडी कोर्सेस में दाखिले के लिए अलग-अलग कोर्स को-आर्डिनेटर भी नियुक्त किए हैं, ताकि तीनों प्रक्रियाएं सामांतर चलती रहें और सब कुछ समय पर पूरा हो जाए।

समय पर रिजल्ट निकालने पर किया फोकस
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे कहते हैं कि इस बार रिजल्ट समय पर निकले इस पर काफी जोर दिया जा रहा है।

परीक्षा विभाग लगातार स्नातक कक्षाओं के रिजल्ट समय पर घोषित करने के लिए मेहनत कर रहा है।

हमारी पूरी कोशिश है कि रिजल्ट घोषित होने की निर्धारित डेट लाइन 30 जून से पहले सभी कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएं।

रिजल्ट समय पर घोषित होंगे, तभी यूनिवर्सिटी प्रशासन सत्र को पटरी पर रख पाएगा।

डॉ. निमसे कहते हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की जो तैयारियां हैं उसके अनुसार रिजल्ट समय पर आएगा, ऐसा भरोसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें