आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के साथ-साथ इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के सर्टिफिकेट कोर्स पढ़कर अपना कॅरिअर संवार सकते हैं।
नेशनल पीजी कॉलेज में स्नातक के स्टूडेंट्स को यह जानकारी इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि छह महीने से लेकर एक वर्षीय सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सेज की पढ़ाई करें, आपको रोजगार हासिल करने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन क्रिएटिव राइटिंग, सर्टिफिकेट इन टूरिज्म के अलावा लैब टेक्निशियन, एन्वायर्नमेंटल साइंस के डिप्लोमा कोर्स पढ़कर आप अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज में इग्नू का अध्ययन केंद्र है। कार्यक्रम में नेशनल पीजी कॉलेज में इग्नू के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. पीके खत्री भी मौजूद थे।