फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन को बढ़ाना है तो लगाएं ‘जुगाड़’

Sun, 27 Oct 2013 02:04 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों को चाहिए कि वह अपने यहां पढ़ रहे स्टूडेंट को फ्रूगल इंजीनियरिंग (जुगाड़ तकनीकी) के प्रयोग से मॉडल तैयार करना सिखाएं।
विज्ञापन


युवाओं के भीतर हम देसी तकनीकी को बढ़ावा देकर हम समाज के लिए सस्ते प्रोडक्ट भी तैयार करवा सकते हैं। इससे इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

हमारे देश में गृहणियां जुगाड़ से बेकार समान का भी बेहतर उपयोग कर लेती हैं। यह कहना है तमिलनाडु की अन्ना यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्रो. एनबी राव का।

वे शनिवार को सीतापुर रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

प्रो. एनबी राव ने कहा कि किसानों के लिए एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट इसी जुगाड़ तकनीक का प्रयोग कर तैयार किए गए हैं।

ये काफी सफल भी रहे हैं। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टूडेंट ग्रुप में कोई एक नया आइडिया सोचें और फिर उसे सबसे कम लागत में तैयार करने का तरीका ढूंढे। इससे देसी तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और वह गरीब लोगों के लिए भी सर्वसुलभ हो सकेगी।

कार्यक्रम में वोकेशनल एंड स्किल डेवलमेंट विभाग के सलाहकार फरजंद अहमद ने कहा कि फ्रूगल इंजीनियरिंग के प्रयोग से बनें मॉडल हमेशा समाज के लिए लाभकारी साबित हुए हैं।

हमें युवाओं को खुद का इनोवेशन कर प्रोडक्ट तैयार करने पर जोर देना होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हर सरन दास ने कहा कि यूपी में फ्रूगल इंजीनियरिंग के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

22 केन्द्रों पर होगी बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षा

इसका समाज को सीधा लाभ मिलेगा। जीबीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने कहा कि स्टूडेंट के दिमाग में एक से बढ़कर एक आइडिया होते हैं। वे अपने आइडिया को इनोवेशन के माध्यम से इम्पीलिमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी कंपनी ल्यूकिडियस के सीईओ साकेत मोदी इंडस्ट्री की ओर से सीएमएआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एनके गोयल ने कहा कि इंडस्ट्री आइडिया दे और एकेडमिक से जुड़े लोग इस पर इनोवेशन करें तभी देश को इसका लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें