इंडियन आईडल फेम अमित साना ने जब स्टेज पर अपना परफॉर्मेंस देना शुरू किया तो भावी प्रबंधक उसका साथ देते हुए झूमने लगे।
एक तरफ अमित के गाने थे तो दूसरी तरफ उसका साथ दे रहे स्टूडेंट्स की सीटियां और हूटिंग। मौका था जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘ओजस-13’ के समापन समारोह का।
चार दिन चले इस उत्सव के अंतिम दिन स्ट्रीट प्ले, अंताक्षरी, ट्रेजर हंट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। एलयू के एमबीई विभाग के स्टूडेंट्स ने दहेज प्रथा पर स्ट्रीट प्ले करके इस कुरीति को दूर करने का आह्वान किया।
अंताक्षरी में चार राउंड हुए जिनमें पेयर सिंगिंग, धुन पहचाना आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में जयपुरिया इंस्टीट्यूट, आईएमएस, आईसीसीएमआरटी, अवध गर्ल्स की टीम ने प्रतिभाग किया।
विजेताओं को संस्थान के निदेशक प्रो. एसआर मुसन्ना, डीन डॉ. धीरज मिश्रा, एसोसिएट डीन डॉ. कविता पाठक और फैकल्टी डॉ. राम शुक्ला ने पुरस्कृत किया।
बिजनेस क्विज में प्रथम पुरस्कार जेआईएमएल के स्टूडेंट्स अभिनव और रंजीत को, फाइनेंस गेम्स का प्रथम पुरस्कार जेआईएमएल की सौम्या, राहुल, शल्वी और एलयू के शोएब को, बिजनेस आईडिया का प्रथम पुरस्कार जेआईएमएल के रचित, प्रशांत, हिमांशु और सूरज को मिला।
एड-मेड शो में अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की स्टूडेंट्स अमीना, सौम्या, पूजा और आरुशि ने प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया।
ग्रुप डांस में जेआईएमएल की मानसी, सोनिया, तान्या और भाग्यश्री ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रथम पुरस्कार पाया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में एसएमएस वाराणसी के अमन हुसैनी ने बाजी मारी।
इसके अतिरिक्त डिबेट में जेआईएमएल के रित्विक और नूरीन, स्टेज शो में बीआईएमएस, स्ट्रीट प्ले में एलयू के एमबीए डिपार्टमेंट के परिविश, सौम्या, हारिस, विधु, अभिनव, स्मृति, फराह और दिशा।
टेक बाइट्स में राहुल और शल्वी, एचआर गेम्स में जेआईएमएल के अनिरबन, रित्विक और नूरीन एवं फुटबाल में जेआईएमएल की टीम के खलिद, राहुल, रोहित, ईशान, सचिन, हबीब और वाशिद ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।