फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कॉलेज निचोड़ लेंगे 'जान'

Fri, 20 Sep 2013 09:29 AM IST
आफताब/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सरकारी बीएड कॉलेजों के बाद गढ़वाल विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में भी फीस बढ़ गई है। गढ़वाल विवि ने हाईकोर्ट के आदेश पर फीस बढ़ाई है।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव पीएस राणा के मुताबिक एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस बीएड इंस्टीट्यूट की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

नया फीस स्ट्रक्चर 2013-14 सत्र के लिए लागू होगा। सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि 45 निजी बीएड कॉलेजों में 5100 सीटें हैं, जिनमें से 50 फीसदी राज्य कोटा और 50 फीसदी मैनेजमेंट कोटे की हैं।

एनआरआई कोटे के लिए पहली बार सात सीटें रखी गई हैं। इस कोटे में कुमाऊं विवि पहले से ही सीटें देना शुरू कर चुका है।

आठ बीएड कॉलेज संबद्धता विहीन
गढ़वाल विवि ने आठ बीएड कॉलेजों की सत्र 2013-14 की संबद्धता न होने की जानकारी भी दी है। विवि कुलसचिव के मुताबिक यह आठ बीएड स्ववित्त पोषित राजकीय संस्थान यदि संबद्धता नियमों पर खरे नहीं उतरते हैं तो इनमें दाखिला लेने वाले छात्रों की जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज और छात्र की ही होगी। इन कॉलेजों में बीएड की 800 सीटें हैं।
विज्ञापन


यह होगी फीस
श्रेणी पहले(रुपये) अब(रुपये) राज्य कोटे की सीट 30000 42000 मैनेजमेंट कोटे की सीट 40000 55000 एनआरआई कोटे की सीट - 75000
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें