फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में शांतिपूर्ण रहा मतदान

Sat, 06 Sep 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में शनिवार दोपहर ते वोटिंग हुई। मतदान शंतिपूर्ण रहा।कॉलेज में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। वोट के लिए शुक्रवार को छात्र नेताओं ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए कॉलेज को चार जोन में बांटा गया है। दो जोन छात्राओं के लिए और दो जोन छात्रों के लिए होंगे। कुल आठ बूथों पर वोट पड़ेंगे। कॉलेज के मुख्य गेट से एंट्री होगी, जबकि लाइब्रेरी वाले गेट से छात्र वोट डालने के बाद बाहर जा सकेंगे।

एक बजे तक हुई वोटिंग
सुबह आठ बजे से एक बजे तक वोटिंग हुई। दो बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। कॉलेज में 3013 छात्र-छात्राएं इन 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो और विवि प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। डा. सिंह ने बताया कि किसी भी हंगामे से बचने के लिए कॉलेज में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष : नितिन कुमार चंदीला (एनएसयूआई), नवल किशोर नेगी (एबीवीपी) और हर्षित उनियाल (आर्यन)।
उपाध्यक्ष : कशिश भदौरिया, मौ. बिलाल (एनएसयूआई)।
महासचिव : नितेश खंतवाल (एसएफआई), अनुराग कटियार (आर्यन), सुचित्रा रावत (एनएसयूआई)।
कोषाध्यक्ष : आशीष पंवार (एनएसयूआई), शामली खत्री (एबीवीपी)।
विवि प्रतिनिधि : अभिलाष भंडारी (एनएसयूआई), अजय भट्ट (एबीवीपी), जीत बहादुर क्षेत्री (शिवा ग्रुप)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें