फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्ड परिक्षा की आंसर शीट पर होगा छात्र का नाम

Fri, 16 Oct 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब आंसर शीट पर ही बच्चे का नाम भी लिखा हुआ आएगा।
विज्ञापन


पहली बार डिजिटल पेन से आंसर शीट चेक कराने जा रही काउंसिल ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही आंसर शीट पर बच्चे का रोल नंबर और इंडेक्ट नंबर भी पहले से ही प्रिंट होकर आएगा।

सीआईएससी की ओर से 2016 में होने जा रही 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए इस बार कई बदलाव किये जा रहे हैं। इसके तहत सबसे पहला बदलाव तो डिजिटल पेन से कॉपियों की जांच का है।
विज्ञापन


इसके अलावा काउंसिल की ओर से जो भी उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र पर भेजी जाएगी, उस पर छात्र का नाम, रोल नंबर और इंडेक्स नंबर प्रिंट होकर आएगा।
विज्ञापन

यह होगा फायदा

काउंसिल ने सभी स्कूलों को इस संबंध में सूचना भेज दी है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी स्कूलों को यह उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी जाएंगी।

इसके अलावा सभी आंसर शीट का पूरा रिकॉर्ड भी अब ऑनलाइन रखा जाएगा। छात्र जब चाहेगा, अपनी जंची हुई कॉपी देख सकेगा।

सीआईएससीई की इस नई व्यवस्था के बाद से छात्रों के लिए सहूलियत हो जाएगा। राजा राम मोहन राय एकेडमी की उप प्राचार्य प्रीति सक्सेना ने बताया कि छात्रों की मूल्यांकन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

छात्र अगर चाहेगा तो ईमेल के माध्यम से काउंसिल उसे उसकी कॉपियों का पूरा डाटा सेंड कर देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें