फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर को पीटने वाला दबंग सीनियर हुआ निलंबित

Tue, 08 Oct 2013 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर स्टूडेंट को पीटने वाले सीनियर छात्र को एक सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को जीबीटीयू की एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन प्रो. जगवीर सिंह ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

इसमें उन्होंने मारपीट के आरोपी बीबीए सेकंड सेमेस्टर के छात्र सैय्यद मोहम्मद फैज को एक सेमेस्टर के लिए निलंबित करने की सजा सुनाई है।
पढ़ें- जांच कमेटी ने दी सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट
पढ़ें- नहीं थम रही रैगिंग, गली में खींचकर जूनियर्स को पीटा

आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट मोहम्मद फैज अपने मित्र के साथ कैंटीन में खाना खा रहा था।

उसी समय बीबीए सेकंड सेमेस्टर का स्टूडेंट शुभम और सैय्यद मोहम्मद फैज आ धमके।

पढ़ें- नहीं थम रही रैगिंग,GGI में बी-फॉर्मा स्टूडेंट से मारपीट

कैंटीन में बैठने को लेकर हुए विवाद में सैय्यद मोहम्मद फैज ने अपने जूनियर स्टूडेंट व बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र मो. फैज की पिटाई कर दी।

इस मामले की शिकायत होने के बाद जीबीटीयू प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें