राजधानी देहरादून स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के ऋषिकुल आयुर्वेदिक परिसर के छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज में तालाबंदी कर दी।
विवि द्वारा फीस बढ़ाने को लेकर कॉलेज के छात्र पहले से ही गुस्साए थे। शुक्रवार की सुबह वह कॉलेज प्रबंधन से बात करने के लिए ऋषिकुल आयुर्वेदिक परिसर पहुंचे जहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। इस पर गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी।
उधर, राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में टीसी फॉर्म न मिलने पर छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया।