फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवः एग्जाम में फेल हुए तो फूंक दी कैंटीन

Mon, 28 Oct 2013 09:11 PM IST
अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वांटम कॉलेज के छात्रों का ईयर बैक आने के खिलाफ आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। उत्तेजित छात्रों ने कैंटीन में आग लगाने के साथ जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


शिक्षकों की नोकझोंक के बीच पुलिस ने सख्ती बरती तो प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने तीन छात्रों को कुछ घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया।

छात्र कई दिन से आंदोलन की राह पर
क्वांटम कालेज में बीटेक के 146 छात्रों की ईयर बैक आने के विरोध में छात्र कई दिन से आंदोलन की राह पर है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने उनकी कापियों को सही तरीके से नहीं जांचा है।

उनकी मांग है कि दोबारा से कापियों की जांच कराई जानी चाहिए। शनिवार को भी छात्रों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। तब निदेशक एससी हांडा ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जांच के लिए उनकी कापियों की फोटो कापी विश्वविद्यालय से मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन


जवाब न मिलने पर हंगामा
छात्रों ने सोमवार को कालेज प्रशासन की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर हंगामा कर दिया। गुस्साएं छात्रों ने घास फूस की कैंटीन में आग लगा दी। गमले और शीशे भी तोड़ दिए गए।

छात्रों के इस उग्र रूप से कालेज परिसर में भगदड़ मच गई। बीच में आए शिक्षकों के साथ भी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती करते हुए हंगामा कर रहे तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए छात्रों को छोड़ दिया
इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने बाद में हिरासत में लिए छात्रों को छोड़ दिया। निदेशक एससी हांडा ने कहा कि इस मामले में प्रबंधन समिति से वार्ता कर कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें