फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के हॉस्टल में रहना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

Sun, 19 Jan 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के हॉस्टल में नए सत्र से रहना महंगा हो जाएगा। पीयू ने अगले शिक्षा सत्र से हॉस्टल की फीस में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के साथ मैस और कैंटीन के चार्जेस भी बढ़ाने की तैयारी है। पीयू प्रशासन के इस कदम के बाद छात्रों का हॉस्टल में रहना महंगा हो जाएगा।

इतना ही नहीं, अलग-अलग जुर्माने की राशि को भी बढ़ाया जा रहा है। इस फैसले से हॉस्टल में रहने वाले करीब छह हजार छात्रों पर बोझ पड़ेगा।

पीयू सिंडीकेट की पिछले साल जुलाई में हुई बैठक में हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया गया था। सिंडीकेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी दे दी थी। लेकिन बाद में छात्रों ने इस फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सत्र शुरू हो चुका है और बीच सत्र में बढ़ोतरी को लागू करना उचित नहीं है। छात्रों के विरोध के बाद पीयू ने इस प्रस्ताव को पिछले शिक्षा सत्र के लिए वापल ले लिया था।

अब पीयू इसे नए सत्र से लागू कर रहा है और हॉस्टल में दाखिले के लिए तैयार होने वाले प्रॉस्पेक्टस में नया फीस ढांचा शामिल किया जा रहा है।

पीयू के इस फैसले के बाद नए सत्र से विद्यार्थियों को हर माह 95 से 200 रुपये प्रति माह ज्यादा फीस देनी पड़ेगी। अभी विद्यार्थियों को हॉस्टल फीस के तौर पर 40 रुपये प्रति माह किराया, 45 रुपये प्रति माह वाटर और 290 रुपये प्रतिमाह बिजली के चार्जेस के रूप में देने पड़ते हैं।

अब नए सत्र से छात्रों को रेंट के लिए 60 रुपये, वाटर के लिए 60 रुपये और बिजली चार्जेस के रूप में 350 रुपये प्रति माह देने पड़ सकते हैं।

हॉस्टल की रिफंडेबल सिक्योरिटी 420 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये, मैस चार्जेस 950 से बढ़ाकर 1800 रुपये, को-ऑपरेटिव मैस की सिक्योरिटी 1300 से बढ़ाकर दो हजार रुपये, कैंटीन चार्जेस 1300 से बढ़ाकर दो हजार, गेस्ट चार्जेस 15 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति दिन किए जाने की तैयारी है।

टैंपरेरी अलॉटमेंट के डेली चार्जेस 50 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रतिदिन किए जाएंगे। हॉस्टल के हर छात्र को 100 रुपये प्रति माह सर्विस चार्जेस के तौर पर भी देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें