फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यभर के टॉपर्स आज होंगे सम्मानित

Tue, 24 Jun 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों को बोर्ड ने सम्मानित करने का फैसला लिया है। समारोह फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में बुधवार को होगा। यह जानकारी मंगलवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई। समारोह में राज्य के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा मुख्य मेहमान होंगे। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में पहले तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को क्रमश: एक लाख, 75 हजार एवं 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। 12वीं साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम से संबंधित होनहार विद्यार्थियों के लिए कैरिअर गाइडेंस के लिए सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के माहिर विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। साथ ही उनके सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के सुझावों को भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें