यूपी-सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम आते ही ग्रेनो के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों में दाखिले शुरू हो गए है। बीटेक, बीआर्क, बीबीए, बीफार्मा, बीजेएमसी, बीए, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी, बीपीटी, बीएससी, फाइन आर्ट, होटल मैनेजमेंट जैसे कई अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
इन विश्वविद्यालयों में छात्र एडमिशन ले सकते है। छात्रों को यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा अथवा नेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन में मिले स्कोर और इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन के विकल्प खुले हुए हैं।
शिव नादर यूनिवर्सिटी
इंजीनियरिंग समेत अन्य यूजी कोर्सों में करीब 500 सीटों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले राउंड की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे व तीसरे राउंड के लिए एप्लीकेशन लिए जा रहे है। दाखिला एसएनयू स्कॉलेस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट व एकेडमिक प्रोफिसिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट 12 व 20 मई और 10 जुलाई को होंगे।
---
शारदा यूनिवर्सिटी
बीटेक समेत यूजी के विभिन्न कोर्सों के लिए 12 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद एंट्रेंस टेस्ट देकर दाखिला लिया जा सकता है। यूनिवर्सिटी में करीब 2500 सीटों पर दाखिले का विकल्प मौजूद है। 15 जून को पहले राउंड की प्रवेश परीक्षा होगी। सीटें खाली रहने की दशा में अगली तारीख घोषित की जाएगी। बीआर्क में नाटा के स्कोर पर एडमिशन होंगे।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, लेकिन 12वीं में 70 प्रतिशत अंक वालों के लिए सीधे प्रवेश का विकल्प भी मौजूद है। छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प मौजूद है।
दाखिले के लिए और भी है रास्ते
ग्रेटर नोएडा के सभी विश्वविद्यालयों में नेशनल एंट्रेंस एग्जाम में मिले स्कोर के आधार पर एडमिशन के विकल्प भी मौजूद हैं। इंजीनियरिंग में जेईई-एडवांस, जेईई मेंस, बीएएलएलबी में क्लैट और बीआर्क में नाटा में मिले स्कोर पर यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते है।