फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आने वाला है श्रीदेव सुमन का रिजल्ट

Mon, 08 Sep 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार हुआ खत्म। श्रीदेव सुमन विवि का परीक्षा परिणाम मंगलवार से घोषित होने शुरू हो जाएंगे। विवि ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दो माह से 60 हजार अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


नवंबर माह में विवि की बैक पेपर परीक्षा होगी। अक्तूबर प्रथम सप्ताह में विवि प्रशासन बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर देगा।

अंक तालिका की जरूरत
श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2013-14 की मुख्य प्राइवेट परीक्षा 10 जून को सभी केंद्रों पर संपन्न हो चुकी थी। विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए 15 अगस्त तक की डेट लाइन तय की थी, लेकिन नहीं हो पाया।

परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए छात्र लगातार विवि पर दबाव बनाए हुए थे। क्योंकि एमए और एमकॉम फाइनल के अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए अंक तालिका की जरूरत पड़ रही थी।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने के कारण भले ही विवि प्रशासन बारिश से सड़कें अवरुद्ध होने से दूरस्थ सेंटरों तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने में होने वाली दिक्कतें बता रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि कई परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के बाद 20 दिन तक वे अपने पास रखी। उसके बाद बिना जांच के उत्तर पुस्तिकाएं विवि को लौटा दी। तब विवि को ऐन वक्त पर दूसरे परीक्षकों के पास उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को भेजने पड़ी।

अधिकांश कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बनकर तैयार है। मंगलवार से परीक्षा परिणाम घोषित होने शुरू हो जाएंगे। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। नवंबर माह में बैक पेपर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-डा. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें