फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने स्थगित की बीएड परीक्षाएं

Tue, 14 Apr 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही बीएड की परीक्षाएं फिलहाल दो हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सोमवार को सचिवालय में हुई राज्य शुल्क नियामक समिति की बैठक के बाद अनुरोध के आधार पर विवि ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के 26 बीएड कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें प्रबंधन कोटे की और 50 प्रतिशत सीटें सरकारी कोटे की हैं।

16 अप्रैल से होनी थी परीक्षा
सरकारी कोटे की सीटों पर विवि प्रवेश परीक्षा कराकर दाखिला देता है, जबकि प्रबंधन कोटे की सीटों पर कॉलेज खुद प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला देते हैं।

इसके उलट तमाम बीएड कॉलेजों ने नियमों का दरकिनार कर सरकारी कोटे की सीटें भी खुद ही भर ली थी। जब विवि को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परीक्षाएं न कराने का फैसला किया। मामला शासन में लंबित था। इस बीच विवि ने नियमों के तहत दाखिल हुए छात्रों की बीएड परीक्षाएं 16 अप्रैल से कराने का फैसला कर लिया।

सरकार के दर पर निजी कॉलेज
निजी कॉलेजों ने सरकार से बाकी छात्रों की भी परीक्षाएं कराने की गुहार लगाई तो सरकार ने मामला राज्य शुल्क नियामक समिति के सुपुर्द कर दिया। इस कड़ी में सोमवार को सभी कालेजों के मामलों पर इस समिति ने सचिवालय में बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में कालेजों की ओर से आए जवाब के बाद समिति ने फैसला किया कि सभी कॉलेजों को अपने एडमिशन का पूरा डाटा 16 अप्रैल को समिति को देना होगा। इस पर विवि के कुलसचिव और समिति के सदस्य परीक्षण के बाद 21 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट जारी करेंगे।

समिति के फैसले का इंतजार
समिति की ओर से तब तक विवि से परीक्षाएं दो हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया गया। इस आधार पर विवि ने 16 अप्रैल से होने वाली परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। विवि के उपकुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि समिति का फैसला आने के बाद अब परीक्षाओं की नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें