फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, देखें...

Fri, 17 Apr 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं अब 10 के बजाय 11 मई से 58 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस वर्ष विवि की मुख्य परीक्षा में 84 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 23 हजार 49 छात्र परीक्षा में अधिक शामिल होंगे। परीक्षा 18 जून तक चलेगी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने इन दिनो 11 मई से होने वाली सत्र 2014-15 की मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है।

बीए, बीकॉम परीक्षा में इस वर्ष 49 हजार 623 छात्र-छात्राएं और एमए, एमकॉम परीक्षा में 34 हजार 685 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 11 मई को बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की गणित, भूगोल प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। उसी दिन द्वितीय पाली में एमए प्रथम व द्वितीय वर्ष की हिंदी, अर्थशास्त्र व दर्शन शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में है। 25 अप्रैल के बाद छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र संबंधित कॉलेजों में भेज दिए जाएंगे। नकल विहिन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़न दस्तों की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई है।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। छात्र-छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम शनिवार से विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रवेश पत्र नहीं मिलने की स्थिति में विवि से प्रवेश पत्र भी डाउन लोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें