फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में बीएड आवेदन तिथि बढ़ी

Tue, 14 Jul 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों के लिए होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ गई है।
विज्ञापन


विवि ने छात्र हित में यह फैसला किया है। खास बात यह है कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की नई नियमावली के तहत 32 कॉलेजों में सरकारी कोटे की सीटें भी 1600 से घटकर 800 रह गई हैं। विवि में अब बीएड के लिए 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत के मुताबिक, बीएड ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 11 जुलाई थी। तब तक 800 सीटों के मुकाबले 3474 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अब छात्र 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन और 22 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के बाकी शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 25 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा दो अगस्त को प्रदेश में 11 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में सामान्य व ओबीसी के लिए 700 रुपए और एससी, एसटी व विकलांग के लिए 350 रुपए आवेदन शुल्क है।
विज्ञापन


यहां होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए ऋषिकेश, गोपेश्वर, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, कोटद्वार, नई टिहरी, उत्तरकाशी, रुड़की, हरिद्वार और डाकपत्थर में बनाए जाएंगे। देहरादून में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए जाएंगे।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.sdsuv.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें