किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टर रविवार को आला और
किताब छोड़ दौड़ लगा रहे थे।
25 साल के बाद छात्र और शिक्षक एक साथ दौड़
रहे थे। मौका था केजीएमयू के 94वें वार्षिक खेलकूद मीट के वार्मअप मैराथन
का।
मीट के वार्मअप इवेंट के तौर पर मैराथन में सीएमएस प्रो.एस.एन.शंखवार,
प्रो.जीपी सिंह प्रो.आरके दीक्षित सहित पूरी तैयारी से थे। कुलपति प्रो.
डीके गुप्ता ने रविवार सुबह एसपी हॉस्टल के मैदान से हरी झंडी दिखाकर
मैराथन को रवाना किया।
फैकल्टी डॉक्टरों के लिए हुई मैराथन में डॉ. सुनील
को पहला, डॉ. बालेंद्र ने दूसरा व डॉ. लक्ष्य को तीसरा स्थान मिला।
मेडिकल
छात्रों की श्रेणी में रामेश्वर पहले, कयूम दूसरे व जितेंद्र त्रिपुरारी
तीसरे स्थान पर रहे। दो दिवसीय 94वीं वार्षिक खेलकूद मीट का उद्घाटन सोमवार
सुबह नौ बजे हुआ।