यूपीटीयू ने विभिन्न सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होने वाली
स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा के केंद्रों में बदलाव कर दिया है।
प्राविधिक
विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची डाल दी है।
सूची के अनुसार सात केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बाबू बनारसी
दास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बाबू बनारसी दास
नॉदर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,
बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
परीक्षा केंद्रों में जिन कॉलेजों की परीक्षाएं होनी हैं उनके कोड परीक्षा
केंद्रों के सामने अंकित कर दिए गए हैं।