हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च माह में ली गई मैट्रिक कक्षा की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। एसओएस की मैट्रिक परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 10973 परीक्षार्थी बैठे थे।
इनमें से 4411 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 4765 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। छात्र एसओएस की मैट्रिक परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा कंपार्टमेंट के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 1 से 30 जून तक 200 रुपये प्रति विषय फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि एसओएस मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट सहित पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए संबंधित स्टडी सेंटर के माध्यम से निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।