पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वीरवार को मास्टर डिग्री स्तर पर मर्सी चांस और इम्प्रूवमेंट के तहत होने वाली री-अपीयर कुछ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही घोषित होगी। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार मर्सी चांस और इम्प्रूवमेंट करने के लिए एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएफसी(सालाना सिस्टम) पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं के पुराने शेड्यूल को स्थगित कर दिया गया है।
सीओई के अनुसार इस बदलाव के कारण केवल 150 विद्यार्थियों पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उन्होंने कहा कि नई परीक्षाओं की नई डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी।
प्रो.परविंदर ने स्पष्ट किया कि एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएफसी (सालाना सिस्टम) प्रथम और दूसरे वर्ष रेगुलर विद्यार्थियों की डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थगित की गई परीक्षाओं की पीयू वेबसाइट पर जारी की गई डेटशीट को कैंसल माना जाए।