लखनऊ विश्वविद्यालय ने सुरक्षा मानकों वाली नई मार्क्सशीट देने की शुरुआत शुक्रवार से कर दी। इसकी जांच की स्मार्ट फोन के जरिए भी की जा सकेगी। नई मार्क्सशीट पर बार कोड दिया होगा।
बार कोड स्मार्ट फोन से जांचा जा सकेगा। मार्क्सशीट पर इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी तमाम इंतजाम किए गए हैं। पिछले काफी समय से लविवि की मार्क्सशीट में फर्जीवाड़ा होते देख लविवि ने यह फैसला किया है।
लविवि की नई मार्क्सशीट में माइक्रो टेस्टिंग,होलोग्राम, अल्ट्रावॉयलेट सील, स्टूडेंट्स की फोटो और बारकोड की व्यवस्था है। मार्क्सशीट पर मौजूद बहुत छोटी लाइनों की स्कैनिंग नहीं की जा सकेगी।
इसलिए फर्जी अंकपत्र तैयार करना मुश्किल होगा। पिछले दो महीने में लविवि की चार सौ मार्क्सशीट फर्जी मिलने के बाद स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे में लविवि ने अंकपत्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए काफी प्रयास कर रहा है।
इसी के तहत लविवि ने नए सुरक्षा मानकों वाली मार्क्सशीट देने की शुरुआत की है। शुक्रवार से वर्ष 2014-15 वाले स्टूडेंट्स को मार्क्सशीट देने की शुरुआत कर दी गई। जिससे फर्जीवाड़ा रोका जा सके।