पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल के सालाना फेस्ट ‘इग्निशन-2013’ के तीसरे और अंतिम दिन मिस्टर और मिस इग्निशन प्रतियोगिताएं हुईं।
डेंटल इंस्टीट्यूट की छात्रा सिकेंदरपाल को मिस इग्निशन और एनडीसी, डेराबस्सी के दुष्यंत को मिस्टर इग्निशन चुना गया। कुशा को मिस इग्निशन में पहला रनरअप और अक्षय को मिस्टर इग्निशन में फर्स्ट रनरअप चुना गया।
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में निलोफर और सुमन को पहला पुरस्कार मिला। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता जसलीन और जागृति ने जीती।
फेस्ट के अंतिम दिन भावी दंत चिकित्सकों ने देर रात डीजे नाइट में धमाल मचाया। बीडीएस के छात्र-छात्राएं हिंदी और पंजाबी गीतों पर थिरके।
कार्यक्रम में पीयू इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कम प्रिंसिपल आशीष जैन ने भी शिरकत की। फेस्ट कॉर्डिनेटर डॉ. विवेक कपूर ने बताया कि फेस्ट में छात्रों ने मस्ती की और अपनी प्रतिभा दिखाई।