इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता ‘शौर्योत्सव- 2014’ गुरुवार से शुरू होगी।
आईईटी में होने वाली
इस इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में आयोजक संस्थान के साथ ही इंटीग्रल
यूनिवर्सिटी, बीबीडी, एमिटी यूनिवर्सिटी, अंबालिका इंस्टीट्यूट, एचबीटीआई
(कानपुर), एमसी सक्सेना इंस्टीट्यूट, रामस्वरूप, बीएनसीईटी, बंसल
इंस्टीट्यूट सहित प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स भाग
लेंगे।
2013 में कुछ कारणों से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था।
हालांकि इस साल आईईटी के स्टूडेंट्स इस उत्सव को लेकर खासे उत्साहित हैं।
एक तरफ संस्थान में जहां संस्थान में क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच हो रहे हैं
वहीं दूसरी ओर अन्य खेलों के लिए स्टूडेंट्स प्रैक्टिस करने में जुटे हैं।
स्टूडेंट्स के साथ शिक्षक भी खेलेंगे क्रिकेट13
से 15 फरवरी तक चलने वाले शौर्योत्सव के स्टूडेंट्स कोऑर्डिनेटर्स
प्रशांत, नेहा, आशीष, दीपशिखा, हेमंत और कुशाग्र ने बताया कि तीन दिवसीय इस
उत्सव में रेस, शॉटपुट, क्रिकेट, ट्रिपल जंप, वॉलीबाल, फुटबाल, हाई जंप,
डिस्कस थ्रो, खो-खो, लॉन्ग जंप, कबड्डी, जेविलियन थ्रो, थ्रो बॉल, स्लो
साइकिल रेस, रस्साकसी आदि खेल होंगे। इनमें लड़के और लड़कियों दोनों की
टीमें शामिल होंगी। अंतिम दिन 15 फरवरी को फैकल्टी का क्रिकेट मैच भी
आयोजित होगा। इसके अलावा अन्य मनोरंजक कार्यक्रम जैसे म्यूजिकल चेयर आदि का
आयोजन होगा।