फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस कॉलेज में चलेंगे नौकरी दिलाने वाले कोर्स

Sat, 21 Nov 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री जय नारायण पीजी कॉलेज में शॉर्ट टर्म टेक्निकल कोर्सेज चलेंगे। दो से तीन माह के ये कोर्सेज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सहयोग से चलाए जाएंगे। ये कोर्सेज स्टूडेंट्स को नौकरी दिलाने में मदद दिलाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिव्यांकुर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा में इसे लेकर लंबी वार्ता हुई।

कुलपति ने कहा कि जल्द ही वे इस बारे में विस्तार से चर्चा करके पूरा सहयोग देंगे। दो दिवसीय इंटर कॉलेजिएट कार्यक्रम में प्रो. विनय ने कहा कि युवाओं में एंटरप्रेन्योरशिप के लिए रुझान जगाना होगा।
विज्ञापन


शहरों की तरफ हो रहे पलायन पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि केवल तकनीकी या प्रबंधकीय शिक्षा लेकर ही बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। बल्कि कृषि पृष्ठभूमि से जुड़े युवा कृषि के क्षेत्र में जाकर भी बेहतर भविष्य के साथ देश के विकास में योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें