बढ़ती ठंड में बच्चों के लिए सुबह स्कूल के लिए निकलना मुश्किल हो रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक विंटर ब्रेक घोषित किया गया है।
प्राइवेट स्कूलों ने भी छुटिटयों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
19 दिसंबर से सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन, सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट और सेंट जेवियर्स स्कूल में छुट्टियां शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, डीएवी मॉडल सेक्टर-15 में एक से 14 जनवरी, भवन विद्यालय-33 में 29 दिसंबर से 10 जनवरी, रेयान इंटरनेशनल में एक से 11 जनवरी, मानव मंगल स्कूल सेेक्टर-21 में 27 दिसंबर से 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।