फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए एसएफआई ने दिया कॉलेज में किया धरना

Wed, 09 Jul 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई रामपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसएफआई ने मांग की है कि कॉलेज में जल्द से जल्द नए प्राध्यापकों की नियुक्ति, पानी पीने के लिए कूलरों की व्यवस्था और कूडे़दानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को को पूरा न करने पर एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य शंकर भगत ने इन मांगों को जल्द से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चांदनी शर्मा, शांति वर्मा, शालू, रविना वर्मा, स्मृति, विजय लविश, सिंघा, अक्षित, अंकित ठाकुर, राजेश शर्मा, नीरज भारती, सविता, डिंपल कुमार, धवन, दीक्षा और मनीशा कंटू के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यशाला के लिए एसएफआई ने जुटाया चंदा
एसएफआई की शिमला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा की अगुवाई में 12 जुलाई को हमीरपुर में होने जा रही कार्यशाला के लिए शिमला शहर में चंदा एकत्र किया।

एसएफआई शिमला इकाई के कार्यकर्ताओं कपिल, दिनीत, रौनी बलूनी, प्रियंका सिंगटा, मनीता, मनोज, यौवन, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, मनीष, आशीष, अमित, सोनिका और साक्षी ने भी चंदा एकत्र करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें