फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के 6 सीनेट सदस्यों को अलॉट हुई फैकल्टी

Tue, 03 Dec 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट के 6 सदस्यों को उनकी पसंद के अनुसार फैकल्टी अलॉट कर दी है। सीनेट के हर सदस्य को दो मेजर और दो माइनर फैकल्टी चुनने का विकल्प होता है।
विज्ञापन


इन 6 सदस्यों  को अभी तक फैकल्टी अलॉट नहीं हुई थी। अगस्त में डीएसडब्ल्यू बने प्रो. नवदीप गोयल को सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया और उन्हें साइंस, लॉ, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एजूकेशन फैकल्टी अलॉट की गई है।

पंजाब के डीपीआई कालेज जीएस घुमन सीनेट के एक्स ऑफिश्यो सदस्य हैं। उन्हें आर्ट्स, साइंस, एजूकेशन और बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स फैकल्टी मिली है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल को आर्ट्स, लॉ, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स और एजूकेशनल फैकल्टी अलॉट हुई है।

पूटा प्रधान प्रो.देवेंद्र सिंह को साइंस, लॉ, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कामर्स और एजूकेशन फैकल्टी मिली है।

पंजाब के विधायक सरदार कुलजीत सिंह नागरा को आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स फैकल्टी मिली है।

चंडीगढ़ के डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस को साइंस, आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एजूकेशन फैकल्टी मिली है। 5 दिसंबर को होने वाली सिंडीकेट बैठक में 6 सदस्यों की नई फैकल्टी पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें