ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय में सोमवार को
सांप्रदायिकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है।
कुलपति अनीस अंसारी के
मुताबिक राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित इस व्याख्यान का विषय भारत
में उभरता राजनैतिक परिदृश्य एवं सांप्रदायिकता का खतरा होगा।
इस अवसर पर
दिल्ली विवि के राजनीतिक शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनोरंजन
मोहंती व लविवि के कुलपति प्रो एसबी निमसे अपना व्याख्यान देंगे।