फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगी महिला कॉलेज की छात्राएं

Mon, 16 Sep 2013 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेज में 18 से 20 सितंबर तक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए कॉलेज में छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अब तक 500 से अधिक छात्राएं पंजीकरण करवा चुकी हैं। छात्राओं को यह प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा।

महिला पीजी कॉलेज के मीडिया इंचार्ज अमित पुरी के मुताबिक बुधवार दोपहर ढाई बजे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

ड्रेगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक छात्राओं को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से भी टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के दौर में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए खुद मजबूत होना होगा। तभी वह अपने आपको और सुरक्षित महसूस करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। मार्शल आर्ट सीखने के लिए छात्राओं में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। इसी के चलते ट्रेनिंग के लिए पंजीकरण कराने वाली छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें