फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई काउंसलिंग: आज से स्टूडेंट्स करेंगे चॉइस लॉक

Thu, 10 Jul 2014 03:27 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसलिंग गुरुवार से शुरू होगी। इसमें फर्स्ट फेज में 1 से 30000 रैंक तक के स्टूडेंट चॉइस लॉक करेंगे।
विज्ञापन


उन्हें इसके लिए एसईई की वेबसाइट www.see.nic.in पर जाकर अपनी रैंक के अनुसार मनपसंद चॉइस भरनी होगी।

स्टूडेंट शुक्रवार को भी अपनी मनपसंद सीट के लिए चॉइस लॉक कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को चॉइस व रैंक के अनुसार अलॉट होने वाली सीट का ब्यौरा 14 जुलाई को जारी किया जाएगा।

स्टूडेंट अलॉट सीट को 22 जुलाई तक कन्फर्म कर सकेगा। इस बार उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने ऐसी व्यवस्था की है कि स्टूडेंट हर फेज में अपनी सीट को अपग्रेड कर सकता है।
विज्ञापन

Trending Videos

63500 स्टूडेंट्स ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया

स्टूडेंट से जमा करवाए जाने वाली 15 हजार रुपये एडवांस फीस इस बार यूपीटीयू के ही पास रहेगी। जब स्टूडेंट अंतिम तौर पर सीट चुन लेगा तभी यह फीस कॉलेज को ट्रांसफर की जाएगी।

इस बार 63500 स्टूडेंट काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। यूपीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि इस बार काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 63500 स्टूडेंट्स ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया है।

स्टूडेंट घर पर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से एसईई की वेबसाइट पर जाकर अपनी चॉइस भर सकेंगे। वे साइबर कैफे जाकर भी यह काम कर सकते हैं।

प्रदेश भर में 150 काउंसलिंग सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर स्टूडेंट चॉइस भरने का काम कर सकते हैं। यहां पर मौजूद एक्सपर्ट उन्हें रैंक के अनुसार मनपसंद चॉइस भरवाने में मदद करेंगे।

काफी कम है स्टूडेंट्स की संख्या

प्रो. यादव बताया कि काउंसलिंग में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स ने जिन सेंटरों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया था, वे वहीं पर जाकर आगे की प्रक्रिया भी पूरा कर सकते हैं।

इधर, यूपीटीयू की प्रवेश काउंसलिंग में इस बार भी बहुत कम स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। बीटेक, बीफार्मा, बीएफएडी, बीएचएमसीटी, बीआर्क सहित पीजी लेवल के कोर्सेज एमबीए, एमसीए व एमएएम में दाखिले के लिए काउंसलिंग में एक चौथाई से भी कम स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

करीब 2 लाख से अधिक सीटों के मुकाबले मात्र 63500 स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन के कारण इस बार भी काफी सीटें खाली रहेंगी। हालांकि कॉलेजों ने अपने यहां सीटें भरने के लिए इस बार भी डायरेक्ट दाखिला लेना शुरू कर दिया है।

काउंसलिंग से पहले ही कॉलेजों ने सीटें भरने का खेल शुरू हो चुका है। वे स्टूडेंट्स को मनपसंद सीट दिलाने के लिए फीस से अधिक रकम भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली बार भरी थी 2 लाख सीटें

एसईई की प्रवेश काउंसलिंग में इस बार 63500 स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। ऐसे में काउंसलिंग के माध्यम से करीब एक चौथाई से कम सीटें ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में भरी जाएंगी।

बीते साल एसईई की प्रवेश काउंसलिंग में 54 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। मगर, यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 2 लाख तक सीटें भर गईं थी।

स्टूडेंट मनपसंद सीटें पाने के लालच में काउंसलिंग की बजाए सीधे कॉलेजों में जाना पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें