फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT टॉपर अनिरुद्ध ने बताया सक्सेस का सीक्रेट!

Wed, 15 Jan 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम कैट के रिजल्ट में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले दिल्ली के अनिरुद्ध बत्रा के लिए ये सरप्राइज की तरह है। उन्होंने दूसरे प्रयास में ये कामयाबी हासिल की, लेकिन उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


अब उनकी ख्वाहिश पुराने आईआईएम संस्थान में ही एडमिशन लेने की है। दिल्ली के पश्चिम विहार में रहने वाले अनिरुद्ध नोएडा सेक्टर-2 स्थित एट्रेंटा कंपनी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

अनिरुद्ध ने बताया कि उनका एग्जाम बहुत अच्छा हुआ था, लेकिन 100 परसेंटाइल की उम्मीद नहीं थी। इस कामयाबी के बाद अब वे एडमिशन के इंटरव्यू के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता में नए आईआईएम संस्थान नहीं हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: CAT परीक्षा में उमर का स्कोर कैसे पहुंचा 99.49?

कैट-2013 में उन्होंने आंध प्रदेश के चारों छात्रों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कैट के क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डाटा इंटरप्रिटेशन सेक्शन में 193 और वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग में 181 अंक हासिल करते हुए 450 में से 374 अंक प्राप्त किए हैं।

पिछले साल कैट एग्जाम में 98 परसेंटाइल से ज्यादा ले चुके अनिरुद्ध पहले भी अपनी काबिलीयत साबित कर चुके हैं। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) द्वारा होने वाले कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) की सितंबर 2012 की परीक्षा में भी अनिरुद्ध टॉप कर चुके हैं।

उन्होंने 400 में 330 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। अनिरुद्ध ने बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन बीई ऑनर्स किया है। उनके पिता अशीम बत्रा सर्विस करते हैं और देहली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बाद फेकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें