फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से 11वीं करनी है तो दाखिले का मौका

Fri, 04 Jul 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 39 सरकारी स्कूलों में वीरवार को 11वीं की एडमिशन फीस जमा करवाने का आखिरी दिन रहा। इस दौरान अभिभावक और स्टूडेंट अधिकतर स्कूलों में सुबह 11 बजे तक फीस जमा करा चुके थे।
विज्ञापन


कई स्कूलों में दर्जन भर सीटें खाली रह गई हैं, जो दूसरी काउंसिलिंग के दौरान भरी जाएंगी। स्कूलों में दूसरी काउंसिलिंग 16 जुलाई से शुरू होगी।

क्लासेस आज से शुरू 
सभी स्कूलों में 11वीं कक्षा की क्लासेस शुक्रवार से शुरू होंगी। वहीं, जिन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला है, उनके पास अभी एक और मौका है।

जीएमएसएसएस-19 में साइंस की कुल सीटें 275 हैं, जिसमें से 240 पर छात्रों, कॉमर्स की कुल सीटें 130 हैं, जिसमें से 120 छात्रों, आर्ट्स की कुल सीटें 130 में से 112 छात्रों ने दाखिला फीस जमा कर दी है।

जीएमएसएसएस-46 में साइंस स्ट्रीम के 135, आर्ट्स के 130 और कॉमर्स के 110 छात्रों ने फीस जमा कराई। वहीं, सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांइस स्ट्रीम के 250, आर्ट्स के 150, कॉमर्स के 50 और वोकेशनल के 27 छात्रों ने एडमिशन लिया। शहर के 39 स्कूलों में 11वीं कक्षा की कुल 14000 सीटें थी, जिनमें खाली सीटों पर एडमिशन जुलाई के दूसरे सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें