फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी के बाद होगी सीपीएमटी की दूसरी काउंसलिंग

Fri, 17 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार यूपी कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) की दूसरी काउंसलिंग अभी नहीं कराएगी। ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (आईपीएमटी) की पहली काउंसलिंग होने के बाद ही चिकित्सा शिक्षा विभाग अपने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग करवाएगा। पूर्व में यह काउंसलिंग जुलाई में ही होनी थी।
विज्ञापन


दरअसल, एआईपीएमटी 25 जुलाई को दोबारा करवाई जा रही है। पहले यह परीक्षा तीन मई को हुई थी। लेकिन पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे।

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व मेडिकल विश्वविद्यालयों की 15 फीसदी एमबीबीएस व डेंटल की सीटें इसी प्रवेश परीक्षा से भरी जाती हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग जून में सूबे के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग करवा चुका है।
विज्ञापन


अब दिक्कत इस बात की है कि एआईपीएमटी का रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र-छात्राएं जिनका अच्छे कॉलेजों में प्रवेश हो जाएगा वे अपनी सीट छोड़ देंगे। ऐसे में यदि अभी दूसरी काउंसलिंग कराई जाती है तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।

इसलिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है कि सीपीएमटी की दूसरी काउंसलिंग एआईपीएमटी की काउंसलिंग के बाद रखी जाएगी।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि एआईपीएमटी की काउंसलिंग के बाद सूबे के मेडिकल कॉलेजों में सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसलिए सीपीएमटी की दूसरी काउंसलिंग अगस्त अंत में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें