फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला अभी तक दाखिला, उनके लिए खुला रास्ता

Fri, 09 Aug 2013 02:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की सीटों में 33 फीसदी की वृद्धि कर दी। यह वृद्धि सिर्फ बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए की गई है।
विज्ञापन


लविवि से संबद्ध कॉलेज अपने स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित कर इन बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले ले सकेंगे। यह फैसला बृहस्पतिवार को लखनऊ विवि की प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।

इसके अलावा पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी फैसले लिए गए। बैठक में मुख्य मुद्दा स्नातक कक्षाओं में सीट वृद्धि का था।

प्रवेश समिति ने कॉलेजों को उपलब्ध संसाधनों के आधार पर सीटें बढ़ाने का निर्देश दे दिया। इसी के साथ कॉलेजों के एक सेक्शन में छात्रों की संख्या 60 से बढ़कर 80 हो जाएगी।
विज्ञापन


लविवि प्रवेश समिति के इस फैसले का फायदा बीए व बीकॉम में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा। राजधानी में 4 राजकीय, 20 सहायता प्राप्त और 94 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें