पीयू में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जा रहा है। बुधवार को जिम्नेजियम हॉल में इंटर कॉलेज कबड्डी (मैन) टूर्नामेंट के ए डिवीजन के लीग मुकाबले खेले गए।
इनमें जीजीडी एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर की टीम को 37-24 से हरा दिया। अन्य मुकाबलों में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसजीजीएस खालसा कॉलेज महिलपुर की टीम को 37-10 से, जीजीडी एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसजीजीएस खालसा कॉलेज महिलपुर की टीम को 37-11 से, एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर की टीम को 31-8 से शिकस्त दी।
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वॉलीबाल (वुमेन) ए डिवीजन के मुकाबले पीयू ग्राउंड में खेले गए। लीग मुकाबलाें में जीजीएस कॉलेज (वुमेन) चंडीगढ़ की टीम ने जीएन कॉलेज मुक्तसर की टीम को 3-0 (25-23,25-15,25-21) से हराया।
अन्य मुकाबलें में खालसा कॉलेज फॉर वुमेन लुधियाना की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर की टीम को 3-0 (25-13, 25-19, 25-15) से शिकस्त दी।