फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी रिजल्ट घोषित

Wed, 01 Oct 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 की सन्निरीक्षा के लिए हाईस्कूल में 1476 आवेदन पत्र में से 66, जबकि इंटर में 2293 आवेदन पत्र में से 175 के प्राप्तांक प्रभावित हुए है।

बोर्ड सचिव डॉ. दया कृष्ण मथेला ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने अनुत्तीर्ण से उत्तीर्ण एवं श्रेणी में परिवर्तन तथा अंकों में वृद्धि के लिए सन्निरीक्षा दी थी, उन सभी परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक परिषद की वेबसाइट में डाल दिए गए हैं।

जिसका परिणाम छात्र-छात्राएं वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूबीएसई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन (www.ubse.uk.gov.in) पर देख सकते हैं।

ये छात्र-छात्राएं सम्मलित थे
आवेदन पत्र - हाईस्कूल परीक्षा - इंटरमीडिएट परीक्षा
आवेदन - 1475 - 2293
कुल उत्तर पुस्तिकाएं - 2116 - 3915
श्रेणी परिवर्तन - 5 - 12
अनुत्तीर्ण से उत्तीर्ण - 22 - 18
उत्तीर्ण से उत्तीर्ण - 39 - 145
संपूर्ण परिवर्तन - 66 - 175
अनुत्तीर्ण से अनुत्तीर्ण - 27 - 35
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें