फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल करें ‘पिक एंड ड्राप’ की व्यवस्थाः एसएसपी

Wed, 24 Jul 2013 10:48 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को दून के लगभग सभी पब्लिक स्कूलों को अपने छात्रों के लिए ‘पिक एंड ड्राप’ की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से स्कूलों को पत्र भेजा गया है। पत्र में दो टूक कहा गया है कि अगर स्कूल अपने छात्रों की जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो पहले नोटिस उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की बनती है। वह अभिभावकों से वार्ता कर बस व्यवस्था सुनिश्चित करें। अगर तय समय तक बसों की व्यवस्था नहीं की जाती है तो स्कूलों को नोटिस भेजा जाएगा। फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों के बाहर लगा जाम
स्कूली वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ने मंगलवार को उसे ही पसीना-पसीना कर दिया। स्कूली बच्चों को ‘पिक एंड ड्राप’ करने वाले आटो-वैन मंगलवार को सड़क पर नहीं दिखे। इससे नौनिहालों को अभिभावक स्कूल लेने और छोड़ने अपने वाहन से आए। इस वजह से लगभग हर स्कूल के बाहर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे बने कि सड़कों पर थाने तक की पुलिस को उतारना पड़ा। तब जाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थित हो सका। एसएसपी ने बताया स्कूलों को पत्र भेजकर कहा गया है कि वह अपने स्कूल ग्राउंड में ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें