पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुश खबरी। पीयू डीन कालेड डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) ने अब विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में इजाफा करने का फैसला लिया है।
डीसीडीसी प्रो. नवल किशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सालाना बजट को भी पास कर दिया गया है। जानकारी अनुसार, बजट में पीयू से एफिलिएटेड कालेज में कैंसर, एड्स, निशक्त और स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत 312 विद्यार्थियों को 25 लाख की स्कॉलरशिप पर बजट में मुहर लगा दी गई है।
प्रत्येक विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये, जबकि 2 कैंसर पीड़ित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये स्कॉलरशिप के तहत दिए जाएंगे।
बजट में विदेश में सेमिनार अटेंड करने वाले शिक्षकों को 25 हजार और नेशनल स्तर के सेमिनार के लिए प्रोफेसर को 7500 हजार रुपये देने पर फैसला लिया गया।
बजट मीटिंग में 2015-16 के लिए स्कॉलरशिप की राशि को 25 से बढ़ाकर 30 लाख किए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है। बैठक में डा. आरपीएस जोश, डा. पुनीत बेदी, प्रीत महिंदर, सुनील खोसला, आईएस संधू, एचएस दुआ, डा.एसएस सांघा, डा. लीलू राम सहित 15 सदस्य शामिल थे।
डीसीडीसी बजट बैठक में पीयू से एफिलिएटेड 188 का
प्रोफेसर के बच्चों को ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट लेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर के बच्चों को पीयू के सभी प्रोफेशनल कोर्स की ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से पीयू के डेंटल, यूआईईटी, यूआईएएमएस जैसे कोर्स में शिक्षकों के बच्चों को ट्यूशन फीस में काफी बचत हो सकेगी।
बैठक में ये फैसले भी लिए गए
-पीयू में प्रिंसिपल कांफ्रेंस के लिए 2 लाख रुपये मंजूर।
-राजीव गांधी कालेज भवन के लिए 25 लाख रुपये मंजूर।
-कालेज ब्रांच बिल्डिंग रेनोवेशन के लिए 25 लाख मिले।
-कालेज में सेमिनार के लिए 25 हजार रुपये ग्रांट मिलेगी।