फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एससीए की चेतावनी, कुलपति पर दर्ज करवाएंगे केस

Mon, 02 Jun 2014 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा, पूर्व सचिव पियूष सेवल और सह सचिव मोनिका डढा ने कहा कि कुलपति के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


एससीए को बर्खास्त करने के कुलपति के तानाशाही और असंवैधानिक फैसले के खिलाफ एससीए कोर्ट जाएगी। बर्खास्त एससीए के पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों ने रविवार को बैठक कर रणनीति बनाई।

फैसला लिया गया कि आने वाले समय में वीसी के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तैयार चार्जशीट को विजिलेंस को सौंपकर इसकी जांच मांगी जाएगी।

पुलिस में भी केस दर्ज करने का दावा

इन तमाम मामलों पर कुलपति के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया जाएगा। राजन ने कहा कि कुलपति ने कभी भी आम छात्रों और चुने प्रतिनिधियों से बात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं सुलझाने के बजाय उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से एससीए को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने सभी छात्र संगठनों से कुलपति को हटाने के लिए शुरू किए गए आंदोलन को और उग्र करने में साथ देने की अपील की।

बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक सरकार कुलपति को पद से नहीं हटाती, यह आंदोलन जारी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें